CWG 2026: भारतीय मुक्केबाजों ने रचा इतिहास, पहली बार कॉमनवेल्थ में 5 'गोल्ड' मेडल जीते, प्रिया के बाद अरुंधति ने लगाया 'गोल्डन पंच'

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया और साक्षी चौधरी के बाद प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। ये पहली बार है जब एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 5 बॉक्सिंग गोल्ड अपने नाम किए हैं।
प्रिया घांघस ने दिलाया चौथा गोल्ड
विमेंस 60 किग्रा वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज प्रिया घांघस ने कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदिया को 4-1 से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने भारत को मुक्केबाजी में चौथा गोल्ड दिलाया।
यह भी पढ़े -सीडब्ल्यूजी 2026 प्रिया और प्रीति ने भी लगाए 'गोल्डन पंच', बॉक्सिंग में भारत का चौथा स्वर्ण
अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड
प्रिया के बाद भारत की अरुंधति चौधरी ने विमेंस 70किग्रा वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की रीड को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह मुक्केबाजी में भारत के लिए आज का पांचवां गोल्ड मेडल है।
यह भी पढ़े -ग्लासगो क्लोजिंग सेरेमनी में अहमदाबाद को आधिकारिक रूप से कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा और मेजबान बैटन मिलेगा
मेडल टैली में चौथे नंबर पर पहुंचा भारत
भारतीय बॉक्सरों के इस दमदार प्रदर्शन के चलते मेडल टैली में भारत की स्थिति और भी मजबूत हो गई है। 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित भारत के कुल मेडल 34 हो गए हैं। भारत अब मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
Created On :   1 Aug 2026 10:31 PM IST












